Totalitarian

by Arjun on

अपने लड़के को भी लड़की की तरह पाला है इन लोगों नें। मुझे इस घर से बे-रोक-टोक या थोड़ी मगर अतिरिक्त से कहीं ज़्यादा रोक-टोक के साथ ३ km दूर के कॉलेज भी जाने दिया गया इसे भी मैं गनीमत समझूंगा। इस सब के बाद भी मैं वो बन गया हूँ जो मैं हूँ (moderately successful “आदमी “) इसे देख कर यही कहा जाएगा की कुदरत से आप नहीं लड़ सकते। कुदरत अपना रुख लेगी, और उम्मीद है की आप बेहरहमी से रौंधे जाएंगे।

बुरे से बुरा मेरे साथ यही हो सकता था की मैं इनके हाथों किसी लायक न छोड़ा जाता, मगर उस में इनका भला नहीं और वे ये जानते हैं। और बहुत मामलों में मैं नहीं हूँ किसी भी लायक। मगर शायद बन जाऊँगा इनकी दुर-दृष्टि के सुकर्मों के कुप्रभाव से दूर रह कर। ये मेरा बुरा नहीं चाहते, मगर जैसे मुझे रहने दिया गया है वो मेरे लिए अच्छा नहीं रहा, और शायद लक्षण किसी दूसरी ओर इशारा करे मगर बाहर से कितना भी ठोस और चमकता दमकता दिखे अंदर से मैं सड़ रहा हूँ धीरे-धीरे मैं गल कर इनके जैसा बन रहा हूँ - बेकार, अपने अस्तित्व से परेशान, अपने कबूतरखाने में छिप कर पूरी दुनिया की आलोचना करने वाला, इनका घी बहुत पहले ख़त्म हो गया था, शायद इनमे कभी वो घी था ही नहीं। ये ऐसे मर्द हैं तो शायद अपने बाप का अंतिम संस्कार भी सही ढंग से न कर पाएं। पितृसत्ता की कुर्सी ये अपने नखरों और रोती-मरती सूरत की दया खा कर सँभालते है। ये लाक्टोसे इन्टॉलरेंट नहीं मगर दूध पचा पाना ऐसा अधिकार है जिसके ये हकदार नहीं। और इसका भुगतान एक दिन ये अपने ही हाथों करेंगे।

For all they might have sacrificed for me, these are the things that give me a reason to forget about all of their struggles. They keep me away from my independence, because they worry for me. No you don’t, you worry for yourself. I worry for you. That you might not be able to survive the shock, of me telling you to fuck off. They like to gatekeep their masculinity (whatever little they have) because they are insecure. They are afraid of losing their “chair” of being thrown down from the top of the “ladder”. Trust me I wont, I’ll just saw off the rungs one by one. I don’t think they can digest the fact that I may be better at it than them. Maybe If I had been in their place things would have been different.

There is an identity for myself that I seek, living with them there is no way for me to ignore it and simply exist the same meaningless existence as them. But they won’t let me, because they have forgone that identity because they cant handle it. The only way to live now is to be away from them and their existence of self imposed suffering.

मैं परिस्थितियों का शुक्रगुज़ार हूँ, मुझे इनके Totalitarian शासन से निकालने के लिए।


Further viewing, to provide more context to my position.

Žižek on the Non Authoritarian Father

Žižek on the Permissive Father

<< Previous Post
Pentax DL-9000 : The Scamera
#Life
Next Post >>